भाजपा-आरएसएस हैं ”गोडसे प्रेमी”: राहुल गांधी

Summary :

अपने गिरेबां में झांककर देखें। हालांकि उनके बयान से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था और विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। 

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ”देशभक्त” कहे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एवं आरएसएस ”गोडसे प्रेमी” हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”आखिरकार मुझे पता चल गया। भाजपा एवं आरएसएस ”गॉड-के प्रेमी” नहीं, बल्कि वे ‘गोडसे प्रेमी’ हैं।”

गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक सवाल के जवाब में कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे सबसे बड़े देशभक्त थे और जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबां में झांककर देखें। हालांकि उनके बयान से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था और विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी।

Desk Team