भारतीय जनता पार्टी के नेता रोहन गुप्ता ने मंगलवार को अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे, तो इससे उन्हें ही नुकसान होगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिखों को लेकर दिया कुछ ऐसा बयान…
दरअसल, तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर कुछ ऐसा बयान दिया दे दिया, जिसके बाद से बीजेपी उन पर हमलावर है।
राहुल गांधी ने कहा था, “भारत में सिखों को धार्मिक मान्यताओं को मानने की आजादी नहीं है। उन्हें पगड़ी पहनने से रोका जा रहा है और यह सब मौजूदा सरकार के शासनकाल में हो रहा है।”
बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा
उनके इसी बयान बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रोहन गुप्ता ने कहा, “राहुल गांधी के इस बयान से पूरा देश अचंभित है कि आखिर भारत में सिखों को पगड़ी नहीं पहनने दिया जा रहा है। उन्हें धार्मिक मान्यताओं को मानने की इजाजत नहीं दी जा रही है। आखिर ये बात आई कहां से? ऐसी स्थिति तो आज तक हमारे देश में कभी पैदा ही नहीं हुई कि किसी को अपने धर्म के नियमों को मानने की इजाजत ना मिले। भारत में पूरी स्वतंत्रता है।”
विपक्ष को इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए – बीजेपी
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि राहुल गांधी के लिए उचित रहेगा कि वो विदेश जाकर किसी कार्यक्रम में भारत के संबंध में इस तरह के बयान दें, अगर वो ऐसा करेंगे, तो इससे भारत की अस्मिता पर असर पड़ेगा और दूसरी बात उनकी विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंचेगी। मुझे लगता है कि विपक्ष को इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने से किसी भी प्रकार का राजनीतिक फायदा होने वाला नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह के बयान से कोई फायदा मिलेगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। राजनीति और धर्म को एक-दूसरे से अलग रखना चाहिए। इसे आपस में नहीं मिलाना चाहिए।
BJP ने की US में दिए राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा, कहा- यह सिखों का अपमान
Summary :
भारतीय जनता पार्टी के नेता रोहन गुप्ता ने मंगलवार को अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे, तो इससे उन्हें ही नुकसान होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिखों को लेकर दिया कुछ ऐसा बयान… दरअसल, तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर कुछ ऐसा बयान दिया दे दिया, जिसके बाद से बीजेपी उन पर हमलावर है। राहुल…


Download Android App
Download iOS App



