कांग्रेस रैली में लगे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे, बीजेपी ने कहा माफ़ी मांगे सोनिया गांधी.. अब मचा बवाल

BJP Vs Congress Rally

BJP Vs Congress Rally: रविवार को दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई अपमानजनक नारे लगाए गए। इस नारे पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। आज सोमवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस कनारे पर सदन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आगबबूला हो गए। नड्डा ने कहा कि बहुत ही दुःख के साथ और विचिलित मन के साथ कहना पड़ रहा है कि कल कांग्रेस रैली में मोदी जी के खिलाफ नारे लगे।

मोदी तेरी कब्र खुदेगी आज तो नहीं तो कल खुदेगी. यह इस तरीके के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दिखाता है। नड्डा ने आगे कहा कि सोनिया गांधी को पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

Vote Chor Gaddi Chhod Rally: किरेन रिजिजू बोले राहुल गांधी मांगे माफ़ी

BJP Vs Congress Rally
BJP Vs Congress Rally

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की मेगा रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कहा, “कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को सदन में देश में माफी मांगनी चाहिए। 2014 में हमारे एक सांसद निरंजन ज्योति ने एक गलत शब्द विपक्ष के नेताओं को लेकर इस्तेमाल किया था, तुरंत प्रधानमंत्री ने उनसे सदन में माफी मांगने को कहा और उन्होंने माफी मांगी.

Rahul Gandhi Delhi Rally: यह बेहद दुखद -रिजिजू (BJP Vs Congress Rally)

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा, NDA की ओर से कभी किसी का नाम लेकर किसी के माता, पिता के लिए अपशब्द और किसी को मौत के घाट उतारने की बात नहीं की गई. लोकतंत्र में राजनीतिक लड़ाई होती है लेकिन कभी किसी ने न तो किसी को जान से मारने की बात की और न सोची लेकिन यह किस तरह की मानसिकता है कि ये विरोधी को खुलेआम जान से मारने का ऐलान करते हैं.

प्रधानमंत्री को सारी दुनिया मानती है उसमें कुछ विपक्ष के लोग अगर प्रधानमंत्री को जान से मारने की बात कहते हैं तो यह दुखद है। सिर्फ खंडन करने से नहीं होगा, सदन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए.”

Modi Teri Kabr Khudegi: कौन हैं मंजू लता मीणा, जिन्होंने पीएम के खिलाफ लगाए नारे?

Manju Lata Meena
Manju Lata Meena (credit-sm)

रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली में रविवार को पीएम मोदी के खिलाफ खूब अपमानजनक नारे लगाए गए। नारे लगाने वाली महिला का नाम मंजू लता मीणा है। मंजू लता जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं। मीणा का कहना है कि जनता में वोट चोरी को लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग भी सरकार के कहने के अनुसार चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Breaking: MGNREGA की जगह अब VB-G RAM G रोजगार कानून लाएगी सरकार, जानें पहले से कितना है अलग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।