घने कोहरे का कहर! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भिड़ी 8 गाड़ियां, इंस्पेक्टर समेत 2 की मौत और कई घायल

Summary :

Delhi Mumbai Expressway Accident: हरियाणा के नूंह में गुरुवार को घने कोहरे की वजह से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गयी है, जिस वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। गांव रनियाला के पास विजिबिलिटी कम होने के कारण एक के बाद एक करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। Haryana News Today: अमरुद से भरे ट्रक…

Delhi Mumbai Expressway Accident: हरियाणा के नूंह में गुरुवार को घने कोहरे की वजह से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गयी है, जिस वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। गांव रनियाला के पास विजिबिलिटी कम होने के कारण एक के बाद एक करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

Haryana News Today: अमरुद से भरे ट्रक और बस की जोरदार टक्कर

Delhi Mumbai Expressway Accident
Haryana News Today (Image- Social Media)

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ था। इसमें अलवर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा अमरुद से भरा ट्रक एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रहा था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी, इसी दौरान पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरुद से भरा हुआ ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई।

CISF Inspector Death In Accident: CISF इंस्पेक्टर की मौत

Delhi Mumbai Expressway Accident
CISF Inspector Death In Accident (Image- Social Media)

जैसे ही ट्रक पलटा, तो पीछे से आ रहे अन्य वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और एक के बाद एक गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में CISF इंस्पेक्टर हरिश कुमार और जयपुर निवासी कारोबारी खलील अहमद शामिल है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन से चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ ट्रक पलटने से यातायात लंबे समय तक बाधित रहा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में घने कोहरे के कारण दो बसों की टक्कर, कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।