केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 282 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जावड़ेकर ने कहा,’ पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतीं थीं। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह संख्या इससे अधिक ही रहेगी।’
उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जो आतंकवाद का मुकाबला कर सकती है और देश को मजबूत नेतृत्व दे सकती है। जावड़ेकर ने यहां पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक महारैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह रैली में राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठे। पार्टी राज्य भर में ये रैली आयोजित कर रही है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व अन्य नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर इन रैलियों में भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App




