करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2 मार्च को पुरानी सब्जी मंडी परिसर से विजय संकल्प बाइक रैली 2019 को करीब सुबह11 बजे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। करनाल के सांसद श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा भी संकल्प बाईक रैली में शामिल होंगी। नगर निगम की पार्षद मेघा भंडारी स्वयं बाईक चलाएंगी और श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा भी उस बाईक पर सवार होंगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद ने बताया कि इस बाईक रैली में करीब 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता बाईक रैली में भाग लेेंगे। यह रैली पुरानी सब्जी मंडी से चलकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नेहरू पैलेस में पहुंचेगी, जहां पर उसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस रैली का मार्किट एसोसिएशन, सामाजिक और धार्मिक संस्थाए अलग-अलग स्थानों पर स्वागत करेगी।
उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया, जिसमें भाजपा नेता अशोक सुखीजा, समाज सेवी बृजगुप्ता, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, कृष्ण बजाज, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग सहित एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक व डीएसपी विरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



