भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाएगी, राजग 200 पर : अहमद पटेल

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने शनिवार को यहां दावा किया कि भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी लोकसभा चुनाव में 200 से अधिक

राजकोट (गुजरात) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने शनिवार को यहां दावा किया कि भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी लोकसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएंगे। और उनकी पार्टी गुजरात में 10-15 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी

पटेल ने कहा कि भाजपा अपने दम पर 150 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, ‘गठबंधन सहयोगियों को मिलाकर भी उसकी सीटों की संख्या 200 को पार नहीं कर पाएगी।’

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी न सिर्फ आशावान है, बल्कि यह तय है कि भाजपा चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा, ’23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा सरकार में नहीं रह जाएगी।’

प्रसिद्ध बंगाली गायक अमर पाल का निधन, ममता ने जताया शोक

सौराष्ट्र क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पटेल ने कहा, ‘कांग्रेस सौराष्ट्र से पांच में से चार सीटें मिलने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। जबकि पूरे गुजरात में हम दो अंकों में सीटें हासिल करेंगे।’

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपानी के गृहनगर राजकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘हम गुजरात में हर हाल में 10-15 सीटें जीतेंगे।’

पटेल ने एक चुनावी रैली के दौरान हार्दिक पटेल पर शुक्रवार को हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ऐसा लगता है कि भाजपा हार को लेकर डरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा को पता है कि वह चुनाव हार रही है।’

राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को होना है।

Desk Team