पटना : संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस समरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर समर्थन मांगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के साथ संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री समरेंद्र प्रताप सिंह से उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास पर पहुंचे।
जस्टिस समरेंद्र प्रताप के घर तकरीबन घंटे भर विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में धर्मेंद्र प्रधान ने बताकर उन्हें सरकार के कामकाज से संबंधित बुकलेट सौंपा और जस्टिस समरेंद्र से फीडबैक व सलाह. सुझाव भी लिया।
धर्मेंद्र प्रधान और नित्यानंद राय की जस्टिस समरेंद्र प्रताप सिंह के साथ इस मुलाकात में राष्ट्रीय मीडिया सह. प्रभारी संजय मयूख, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा, विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रोटोकॉल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, कुमार क्रांति यादव मौजूद थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



