मुंबई : भाजपा ने आज कहा कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के शिवसेना के फैसले का नुकसान उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी को ही होगा। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा, ‘‘इससे उनका नुकसान होगा।’’ शेलार ने कहा, ‘‘हम गठबंधन को लेकर गंभीर थे। लेकिन यदि शिवसेना गंभीर नहीं है तो भाजपा (अकेले लड़ने के लिए तैयार है) और महाराष्ट्र भी तैयार है।’’ शिवसेना ने आज ऐलान किया कि वह 2019 में होने वाले लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



