BJP की आधिकारिक वेबसाइट हुई हैक, PM मोदी पर बने मीम

Summary :

NULL

नई दिल्ली : भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट WWW.BJP.ORG को मंगलवार को उस समय ऑफलाइन कर दिया जब हैकरों ने उस पर कई संदेश छोड़ दिए। अब तक किसी समूह ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पार्टी की ओर से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।

वेबसाइट का होमपेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कई तरह के संदेश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के ‘मीम’ भी शामिल हैं। पार्टी की बेबसाइट तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया है। होम स्क्रीन पर एडमिन की ओर से संदेश है, ‘‘ हम जल्द लौटेंगे। असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम अभी (इसे) दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं । हम जल्द ऑनलाइन लौटेंगे ।

कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना ने भी इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘’भाईयों और बहनों, अगर आपने अभी बीजेपी की वेबसाइट नहीं देखी है तो आप सचमुच कुछ मिस कर रहे हैं।

Desk Team