मुंबई में युवाओं के लिए BMC की खास फेलोशिप, हर महीने ₹61,500 स्टाइपेंड पाने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

Summary :

BMC Gen Z Fellowship: मुंबई के युवाओं के लिए BMC Gen Z Fellowship एक शानदार अवसर है। 12 महीने के इस कार्यक्रम में 50 युवाओं का चयन होगा। चयनित फेलो को हर महीने ₹61,500 स्टाइपेंड मिलेगा। 28 साल से कम उम्र के ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 3 से 31 अगस्त 2026 तक होंगे।

BMC Gen Z Fellowship: मुंबई में रहने वाले युवाओं के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। दरअसल,  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने Gen Z Fellowship Programme शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य  युवाओं को शहर के प्रशासन और विकास से जोड़ना और उन्हें सार्वजनिक सेवा के कामकाज का व्यावहारिक अनुभव देना है। ये प्रोग्राम 12 महीने का होगा, जिसमें कुल 50 युवाओं को सेलेक्ट  किया जाएगा। सेलेक्ट गए फेलो को हर महीने 61,500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। फेलोशिप पूरी करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फेलोशिप के दौरान युवाओं को सिर्फ किताबी जानकारी नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें मुंबई के शहरी प्रशासन के काम को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। फेलो BMC की अलग- अलग  गतिविधियों और काम करने के तरीकों को जान सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को शहरी विकास, प्रशासन, नीति निर्माण और सार्वजनिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सीनियर  अधिकारियों और नीति तैयार करने वाले लोगों के साथ बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।

नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर रहेगा जोर

बता दें कि फेलोशिप का एक बड़ा उद्देश्य युवाओं के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।  प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने, समस्याओं को समझने और उनके समाधान तलाशने का एक्सपीरियंस  मिलेगा।

इससे युवाओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि किसी बड़े शहर का प्रशासन किस तरह काम करता है और नागरिकों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किस तरह की योजनाएं बनाई जाती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस फेलोशिप के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन कर रहे या ग्रेजुएशन पूरा कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। लेकिन , उम्मीदवार के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं भी तय की गई हैं।
  • आवेदक की उम्र 28 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा उसे मराठी भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है।
  • उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा की नॉर्मल  समझ भी होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही कंप्यूटर और इंटरनेट के बेसिक इस्तेमाल की जानकारी भी जरूरी है।
  • अगर  उम्मीदवार को नॉर्मल डिजिटल काम करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

आवेदन की तारीख और फीस

  • इच्छुक उम्मीदवार इस फेलोशिप के लिए 3 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए 500 रुपये फीस भरनी होगी।
  • मुंबई के ऐसे युवा जो सरकारी व्यवस्था, शहरी विकास, नीति निर्माण और पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह फेलोशिप महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रीवा में 4,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।