H1N1 Virus In Delhi: दिल्ली में H1N1 के बढ़े मामले, मरीज से लेकर डॉक्टर्स भी संक्रमित, जानें इसके लक्षण

Summary :

दिल्ली में अब H1N1 लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स भी संक्रीमत हो गए है साथ ही मरीजों की संख्या भी तेज से बढ़ रही है।

दिल्ली में अब H1N1 लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स भी संक्रीमत हो गए है साथ ही मरीजों की संख्या भी तेज से बढ़ रही है। मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को सांस से जुड़ी परेशानी हो रही है और कुछ मरीजों में ऑक्सीजन का लेवल भी गिर गया है। इस संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजर्गों को है साथ ही जिन्हें पहले से ही दिल और डायबिटीज से पीड़ित हो या जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होगा।

H1N1 पर डॉक्टर्स की राय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और देश के कई अन्य हिस्सों में उमस भरे और मौसम में बदलाव के कारण H1N1 और सांस लेने की केस बढ़ रहे है। दिल्ली के एम्स में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी, इन्फ्लूएंजा और सांस लेने से जुड़ी लक्षणों का कारण बनने वाले वायरल बुखार अक्सर देखे जाते हैं। जिसे आम तौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है। इस दौरान बुखार और शरीर में तेज दर्द या थकान भी आम लक्षण हैं।

H1N1 के लक्षण

H1N1 के केस लगातार बढ़ रहे है जिसमें बुखार आना, खांसी, सिरदर्द, गला खराब रहना, ठंड लगना, थकान लगना और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं सांस लेने की कंडिशन में व्यक्ति को तेज बुखार, होंठ का नीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई देते है। यह लक्षण दिखते ही आपको तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए और अपना इलाज कराना चाहिए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।