गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस; ड्राइवर की मौत; 15 घायल

Summary :

गोरखपुर में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाघागाड़ा के पास काशी डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यूपी के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में एक यात्री बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बेलीपार थाना इलाके के बाघागाड़ा के पास काशी डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस में कम से कम 37 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को पास के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में बस ड्राइवर दयाशंकर यादव की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

Varanasi Gorakhpur highway accident (credit-sm)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काशी डिपो की बस गोरखपुर जा रही थी। गुरूवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास बस ट्रक से टककरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक दयाशंकर यादव घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें मृत बता दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

14 घायलों की स्थिति गंभीर, इलाज जारी

दूसरी तरफ, बस हादसे में घायल हुए यात्रियों में गोरखपुर, संत कबीर नगर, जौनपुर और आस-पास के इलाकों के लोग शामिल हैं। जिनकी पहचान हुई है, उनमें अरविंद कुमार गुप्ता, ज्ञानवती देवी, अन्नू, राकेश यादव, रागिनी मिश्रा, राकेश गुप्ता, सुमन मिश्रा, अमरजीत प्रसाद, हुमायूं हाशमी, मो. रफी, मो. इमरान, सुरेश गुप्ता, संदीप कुमार और सुंदरी शामिल हैं। इन सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सिटी ADM गजेंद्र कुमार ने बताया कि बस में 37 यात्री सवार थे और हादसे में ड्राइवर समेत 15 लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर की जान जा चुकी है, जबकि बाकी घायल यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल किन कारणों से ये हादसा हुआ है, इसे पता लगाया जा रहा है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।