Seher Hone Ko Hai 21 August 2026 Spoiler Alert: सहर को हुआ माहिद की मेडिकल रिपोर्ट पर शक, मंगनी के बीच खुलेगा कौन-सा बड़ा राज?

Summary :

Seher Hone Ko Hai 21 August 2026 Spoiler Alert: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'सहर होने को है' के आज के एपिसोड में बड़ा हंगामा होने वाला है। सहर को माहिद और डॉक्टर फरीद की गुपचुप बातचीत के बारे में पता चल गया है। सहर को माहिद पर क्या नया शक हुआ है ,जानिए कैसे मंगेतर के नाम पर रची जा रही है एक नई साजिश।

कलर्स टीवी के हिट टीवी सीरियल ‘सहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) में इन दिनों हर दिन एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। माहिद और सहर की झूठी मंगनी का ट्रैक जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर चालबाजियों का दौर भी तेज हो गया है। 21 अगस्त 2026 के एपिसोड में दर्शकों को भरपूर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है, जहाँ सहर के हाथ माहिद से जुड़ा एक ऐसा सुराग लगा है जो पूरे घर की नींव हिला सकता है।

माहिद और डॉक्टर फरीद के बीच पक रही है क्या खिचड़ी?

Seher Hone Ko Hai 21 August 2026 Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 21 August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी की शुरुआत में घर के माहौल में भारी तनाव छाया हुआ है। सहर को उस वक्त बड़ा झटका लगता है जब वो डॉक्टर फरीद और माहिद और डॉक्टर की आपस में छुप-छुपकर बातें करते हुए सुन लेती है। सहर साफ सुनती है कि दोनों किसी मेडिकल रिपोर्ट और माहिद के इलाज को लेकर सीरियस चर्चा कर रहे हैं। सहर को शक हो जाता है। कि आखिर मंगनी की तैयारियों और जश्न के बीच माहिद के इलाज की बात अचानक क्यों छिड़ गई? क्या माहिद अपनी सेहत को लेकर सहर से कोई बहुत बड़ी बात छुपा रहा है या फिर इस बीमारी के पीछे भी किसी अपने की रची हुई गहरी साजिश है?

इच्छा का उड़ रहा मज़ाक, सहर पर मंडराया नया खतरा

Seher Hone Ko Hai Today Big Drama
Seher Hone Ko Hai Today Big Drama ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, घर के अंदर साजिशों का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। इंशा का हाल देखकर हर कोई उस पर हंस रहा है, क्योंकि उस पर किसी ने रंग डाल दिया है। जब इंशा से पूछा जाता है कि यह हरकत किसकी है, तो वह सीधा उंगली सहर पर उठा देती है। हालांकि, घर के बाकी सदस्य इस बात को मानने से इनकार कर देते हैं कि सहर जलन में आकर किसी पर रंग फेंक सकती है। पर इस ड्रामे के बीच सहर का पूरा ध्यान सिर्फ माहिद की उन सीक्रेट रिपोर्ट्स को ढूंढने पर टिका है ताकि सच सबके सामने लाया जा सके।

मंगनी के मंडप में टूटेगा राज, क्या माहिद से दूर होगी सहर?

Seher Catches Mahid Big Lie Before Engagement
Seher Catches Mahid Big Lie Before Engagement ( Source: Social Media)

माहिद को खुद से दूर करने की फिराक में बैठे दुश्मनों की नजर भी अब इसी सच पर टिक गई है। घर के विरोधी अब सहर के इस शक का फायदा उठाकर दोनों के रिश्ते में ऐसी दरार डालने की प्लानिंग बना रहे है जिससे माहिद हमेशा-हमेशा के लिए सहर से अलग हो जाए। सहर अब ठान चुकी है कि वह डॉक्टर फरीद से उस मेडिकल रिपोर्ट का सच उगलवाकर ही रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सहर मंगनी से पहले माहिद का सच सामने ला पाएगी या फिर यह साजिश उन दोनों को एक-दूसरे से हमेशा के लिए जुदा कर देगी।

Read More: KSBKBT 2 21 August 2026 Spoiler Alert: सगाई के मंडप में पहुंची Sid की ‘दीदी भाई’, तुलसी…

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।