Joe Root ने WTC में बतौर कप्तान रचा नया इतिहास, Sachin Tendulkar के इस रिकॉर्ड की करी बराबरी

Summary :

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 66 रन बनाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने WTC में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। रूट WTC इतिहास में 6717 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का शानदार प्रदर्शन लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रूट ने 66 रनों की जरूरी पारी खेलकर कई बड़ी अचीवमेंट अपने नाम कर लीं। इस पारी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी भी कर ली है। रूट के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बतौर कप्तान एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो उनसे पहले कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका था। रूट WTC इतिहास में कप्तान के तौर पर 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

लीड्स टेस्ट में रूट को इस ऐतिहासिक अचीवमेंट के लिए सिर्फ 42 रन की जरूरत थी। मैच के पहले दिन स्टंप्स तक वह 37 रन बना चुके थे। वहीं दूसरे दिन पांच रन और जोड़ते ही उन्होंने 3000 रन का आंकड़ा पार कर के इतिहास रच दिया। हालांकि, रूट यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपनी पारी को 66 रन तक पहुंचाया।

WTC में कप्तान के तौर पर 3000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

Joe Root New Test Record
Joe Root New Test Record (Source: Google)

जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान अब तक 34 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 3000 से ज्यादा रन निकल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम में कप्तानी उन्हें बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की अनाउंसमेंट के बाद दोबारा मिली है। कप्तानी संभालते ही रूट ने अपने परफॉर्मेंस से एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Sachin Tendulkar के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रूट

Joe Root Matches The Sachin Tendulkar's Record
Joe Root Matches The Sachin Tendulkar’s Record (Source: Google)

इसी के साथ आपको बता दें कि 66 रन बनाते ही उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। उन्होंने टेस्ट मैच में अब 68 हाफ सेंचुरी पूरी कर ली हैं और सचिन तेंदुलकर भी अपने टेस्ट करियर में सिर्फ 68 हाफ सेंचुरी ही बना पाए थे। ऐसे में अब रूट के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है, क्योंकि सचिन ने अब रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन जौ रूट अभी भी क्रिकेट की दुनिया में काफी एक्टिव हैं।

WTC में रूट का दबदबा

Joe Root Dominance In WTC
Joe Root Dominance In WTC (Source: Google)

जो रूट सिर्फ कप्तान के तौर पर ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक WTC में 78 मुकाबलों में 6717 रन बनाए हैं। रूट WTC इतिहास में 5000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। इस लिस्ट में उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नंबर आता है, जिनके नाम 4679 रन दर्ज हैं। वहीं आंकड़े बताते हैं कि रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इस दौर में किस तरह लगातार अपना दबदबा कायम रखा है।

कप्तानों की लिस्ट में भी रूट सबसे आगे

Joe Root's Make Record As A Captain
Joe Root’s Make Record As A Captain (Source: Google)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं।

जो रूट – 3000+ रन
बेन स्टोक्स – 2182 रन
दिमुथ करुणारत्ने – 2160 रन
क्रेग ब्रेथवेट – 1994 रन
बाबर आजम – 1918 रन

रूट के आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि टेस्ट क्रिकेट में उनका कद कितना बड़ा है। लगातार रिकॉर्ड बनाने वाले रूट मौजूदा दौर के सबसे एफेक्टिव टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं और WTC में उनका दबदबा इसका सबसे बड़ा एक्ज़ाम्पल है।

Read More: Srilanka Test Series के दौरान Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुए ये 4 बेमिसाल रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।