गोवा के पोरवोरिम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) परिसर में बम होने की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया कि लॉकर रूम में बम रखा गया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) परिसर में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Goa Beaches: रोमांटिक हनीमून के लिए परफेक्ट हैं गोवा के ये बीच
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर उच्च अधिकारियों समेत पुलिस टीम ने कैंपस के विभिन्न इलाकों की सघन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस उपाधीक्षक विश्वेश्व कार्पे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक अफवाह फैलाने वाला ईमेल प्रतीत होता है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की टीम इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी किसने भेजी है। हालांकि, फिलहाल कोई वास्तविक खतरा सामने नहीं आया है और इलाके की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



