गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए IIT Baba, Jaipur पुलिस ने दी जमानत

Summary :

‘गांजा’ रखना एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध है

राजस्थान पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत ‘गांजा’ रखने के आरोप में आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। लेकिन कुछ देर बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। शिप्रापथ पुलिस स्टेशन के SHO राजेंद्र गोदारा के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा अभय सिंह एक होटल में ठहरे हुए हैं और शायद आत्महत्या करने की सोच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान आईआईटी बाबा ने ‘गांजा’ पीने और अपने पास मादक पदार्थ रखने की बात स्वीकार की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध

पुलिस के अनुसार आईआईटी बाबा ने कहा कि वह गांजा पीते है, मेरे पास अभी भी गांजा है। बता दें कि ‘गांजा’ रखना एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध है। इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने कम मात्रा होने के कारण हमने उनसे पूछताछ की और फिर जमानत पर रिहा कर दिया। उनके अनुयायियों ने पुलिस को सूचित किया कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पेजों पर कुछ पोस्ट किया था।

कौन है IIT Baba ?

पुलिस ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जाएगा। वहीं आईआईटी बाबा ने कहा कि यह उनका जन्मदिन था और वह बस खुश रहना चाहते थे। बता दें कि अभय सिंह संपन्न महाकुंभ में “आईआईटी बाबा” के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।