भारत और बेल्जियम के बीच Indo-Pacific क्षेत्र में रक्षा संबंधों पर चर्चा

Summary :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग पर भारत-बेल्जियम की बातचीत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेल्जियम की राजकुमारी की एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। रक्षा मंत्री ने बेल्जियम के रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड एवं रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन की मुलाकात नई दिल्ली में हुई। राजनाथ सिंह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की संभावना पर चर्चा की।

इस अहम बैठक में दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अलावा अन्य रक्षा संबंधों पर भी चर्चा की। विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में रक्षा संबंधों की संभावना पर बात की गई।

इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में बेल्जियम के निवेश का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने सुझाव दिया है कि बेल्जियम की कंपनियां भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर सकती हैं। बेल्जियम की कंपनियां भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Belgium की राजकुमारी Agristo का भारत दौरा, बिजनौर में Potato Plant का शिलान्यास करेंगी

इसके अलावा, दोनों देश एक संस्थागत रक्षा सहयोग तंत्र का पता लगाने पर सहमत हुए।

इससे पहले बीते सप्ताह ही दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और एंड्रियस कुबिलियस के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। एंड्रियस कुबिलियस यूरोपीय कमीशन के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त हैं।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 28 फरवरी को नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त के साथ मुलाकात और महत्वपूर्ण बैठक की थी।

इस बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और एंड्रियस कुबिलियस ने भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया। चर्चा में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री जुड़ाव और सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

संजय सेठ और एंड्रियस कुबिलियस ने मुलाकात के दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी चर्चा की थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.