Ajmer Rape-Blackmail Case : कोर्ट में वकीलों का फूटा गुस्सा, आरोपी पर की लात-घूंसों की बरसात

Summary :

अजमेर रेप-ब्लैकमेल केस में आरोपी को कोर्ट के वकीलों ने जमकर पीटा

राजस्थान के अजमेर में नाबालिग लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल के आरोपी पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी की वकीलों ने कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई कर दी। वकीलों ने उसे लात-घूंसों से खूब पीटा। कुरैशी को अजमेर के पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, बिजयनगर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी और उसके साथियों ने पांच नाबालिग हिंदू लड़कियों का रेप किया और उन्हें ब्लैकमेल किया। पीड़ितों के परिजनों की शिकायतों के आधार पर 16 फरवरी को तीन एफआईआर दर्ज की गईं। यह भी आरोप लगाया गया कि लड़कियों को इस्लाम की धार्मिक क्रियाओं को अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

Gaya में सेना की 26वीं पासिंग आउट परेड की भव्य तैयारी

अदालत में वकीलों का हंगामा

सोमवार को जब हाकिम कुरैशी को कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां मौजूद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। पेशी के बाद जब पुलिस कुरैशी को कोर्ट से बाहर ले जा रही थी, तब वकीलों ने उस पर हमला कर दिया। वकीलों ने कुरैशी को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। कुछ वकील तो टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर उसे पीटते हुए दिखे। पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारी हंगामे के बीच पुलिस आरोपियों को सुरक्षित निकालने में सफल रही। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हाकिम कुरैशी को 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए IIT Baba, Jaipur पुलिस ने दी जमानत

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।