Mumbai-Delhi इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिग

Summary :

Mumbai-Delhi Indigo plane: मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में बम होने की सूचना के बाद विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे अहमदाबाद भेजा गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान विमान में कुछ नहीं मिला और बम होने की सूचना गलत निकली। उन्होंने बताया कि विमान को अलग थलग रखा गया था और सभी यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। विमान में कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला और विमान ने बुधवार सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान में बम रखे होने का दावा यहां…

Mumbai-Delhi

Mumbai-Delhi Indigo plane: मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में बम होने की सूचना के बाद विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे अहमदाबाद भेजा गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान विमान में कुछ नहीं मिला और बम होने की सूचना गलत निकली। उन्होंने बताया कि विमान को अलग थलग रखा गया था और सभी यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। विमान में कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला और विमान ने बुधवार सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

विमान में बम रखे होने का दावा

यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात को विमान ने जैसे ही मुंबई से उड़ान भरी, एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर विमान में बम रखे होने का दावा किया। विमान में करीब 200 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। अधिकारी ने बताया कि मुंबई एटीसी द्वारा सूचित किए जाने के बाद पायलट ने विमान की अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराने का फैसला किया, जो दिल्ली जाने के मार्ग में सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है।

Bomb threat to Chennai-Mumbai Indigo flight, emergency at the airport -  uttamhindu.com

इंडिगो ने दिया बयान

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6E 651 को ‘‘सुरक्षा संबंधी चेतावनी’’ के कारण अहमदाबाद भेजा गया था। विमान को अलग रखा गया था और सभी यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे लिए सर्वोपरि है। हमने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया।’’ एयरलाइन ने कहा, ‘‘इस स्थिति के कारण हमारे यात्रियों को हुई किसी भी तरह की असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं तथा हमारी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने के लिए उनकी सराहना करते हैं।’’

Air India के बाद अब IndiGo की दो फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी,  यात्रियों में मचा हड़कंप - indigo flights operating from mumbai to muscat  and jeddah receive bomb threat

तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकी

पिछले कुछ दिन से कई विमानों में बम होने की इसी तरह की धमकी भरी सूचनाएं मिल रही हैं। अब तक ये सूचनाएं जांच के बाद गलत साबित हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु जा रहा आकासा एयर का एक विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली। न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर उसे नयी दिल्ली भेजा गया और उसकी यात्रा का समय बदल दिया गया, जबकि इंडिगो की दो अन्य उड़ानों में कई घंटों की देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को बम की धमकी के कारण 211 यात्रियों के साथ दिल्ली से शिकागो जा रहे एअर इंडिया के एक विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे कनाडा उतारा गया था।

सुरक्षा के लिए भेजा गया दो लड़ाकू विमान

Light Combat Aircraft: देश की सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी है LCA Tejas फाइटर  जेट? - why light combat aircraft tejas is important tstrd - AajTak

एअर इंडिया की दिल्ली-शिकागो उड़ान के अलावा छह अन्य भारतीय उड़ानों को मंगलवार को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बम की धमकी भरे संदेश मिले। ‘सिंगापुर आर्म्ड फोर्सेस’ ने मंगलवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद उसे आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने के लिए दो लड़ाकू विमानों को भेजा, जिसके बाद विमान को सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। मदुरै से सिंगापुर जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 684 में बम होने की धमकी मिली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta

Mumbai-Delhi इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिग

Summary :

मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।