Uttar Pradesh: बाराबंकी में इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट मजरे असौरी गांव में झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा के माध्यम से कैंसर के मरीजों का इलाज करने का दावा किया जा रहा था। इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर हुई, जहां तिरपाल बिछाकर लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चे और पुरुष बैठे हुए…

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट मजरे असौरी गांव में झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा के माध्यम से कैंसर के मरीजों का इलाज करने का दावा किया जा रहा था।

इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन

इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर हुई, जहां तिरपाल बिछाकर लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चे और पुरुष बैठे हुए थे। जब स्थानीय लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि तीन लोग प्रार्थना सभा और झाड़-फूंक के जरिए कैंसर के इलाज की जानकारी दे रहे थे। जबकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ये लोग ईसाई धर्म के प्रभु यीशु का गुणगान कर रहे थे। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले में कोठी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में श्यामू, मैहर कश्यप, मेघरानी और बादल गौतम शामिल हैं, जो कि ईसा मसीह की महिमा का बखान कर रहे थे। पुलिस ने इन लोगों के पास से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं। वायरल वीडियो में प्रार्थना सभा का आयोजन और झाड़-फूंक की प्रक्रिया साफ दिखाई दे रही है।

पुलिस में चार लोगों को किया गिरफ्तार

एडिशनल एसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कारागार भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके बैंक अकाउंट की जांच भी शुरू कर दी है और दो विशेष टीमों का गठन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta