शियामेन : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में तेजी वृद्धि की बात कहते हुये आज उम्मीद जताई की ब्रिक्स व्यवसाय परिषद, सदस्य देशों के बीच निवेश के लिए सहयोग बढ़ाने में मददगार साबित होगा। श्री मोदी ने आज यहाँ ब्रिक्स व्यवसाय परिषद, की बैठक को संबोधित हुये कहा भारत तेजी से दुनिया की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के आने की दर 40 प्रतिशत बढ़कर सर्वकालिक ऊँचाई पर पहुँच गयी है। कारोबार करने की आसानी के विश्व बैंक के सूचकांक में भारत ऊपर की ओर बढ़ा है।
वैश्विक प्रतिस्पद्र्धा सूचकांक में पिछले दो साल में हमने 32 स्थानों की छलाँग लगाई है। जुलाई में लागू की गयी वस्तु एवं सेवाकर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि ब्रिक्स देशों की सरकारों से परिषद, को पूर्ण सहयोग मिलेगा।उन्होंने बदले में परिषद, से निवेश एवं व्यवसाय के विकास की सहयोग की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा हम ब्रिक्स व्यवसाय परिषद, से निवेश में सहयोग तथा व्यवसाय में बेहतरी के हमारे साझा लक्ष्यों की ओर हमें और करीब लाने की उम्मीद करते हैं।
श्री मोदी ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेकइन इंडिया कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुये कहा कि इनसे भारत ज्ञान आधारित, कौशल समर्थित और प्रौद्योगिकी संचालित समाज बन रहा है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि व्यापार एवं निवेश में सहयोग, कौशल विकास को बढ़ावा देना, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, लघु एवं मध्यम उद्योगों का विकास, ई-कॉमर्स और डिजिटल अर्थव्यवस्था परिषद, की भी प्राथमिकताएँ हैं। उन्होंने ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी, ऊर्जा सहयोग, हरित वित्त पोषण और डिजिटल इकोनॉमी की दिशा में परिषद् के किये गये काम की तारीफ की।


Download Android App
Download iOS App



