70 के दशक का लोगों का सबसे मनपंसदीदा सीरियल में से एक हुआ करता था महाभारत। जिसको लोग अपने घरो के काम छोड़कर भी देखना पसंद किया करते थे। बी.आर चोपड़ा द्वारा बनाए गए इस सीरियल में हर किरदार ने अपना किरदार बहुत अच्छे तरीके से निभाया। सीरियल के हर कैरेक्टर भीष्म, दुर्योधन, अर्जुन और शकुनी ने इस शो से घर-घर पहचान बनाई। इन्हीं में से एक कैरेक्टर रहा कुंती का, जिसे 70 के दशक की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नाजनीन ने प्ले किया।
इस किरदार के जरिए ही नाजनीन ने अपनी एक बहुत अच्छी पहचान घर-घर में बना ली थी। लेकिन यह मशहूर किरदार अब जैसे इंडस्ट्री से गायब सा हो गया है। इस वक्त नाजनीन की किसी को कोई खबर नहीं की वह अब जिंदा भी है या हम सबको छोड़कर जा चुकी हैं। वैसे आपको बता दें कि जिसे 70 के दशक की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस माना जाता था वह कोई और नहीं बल्कि नाजनीन ने ही प्ले किया है।
लेकिन सूत्रो के मुतबिक कहा जाता है कि इन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं इसलिए उन्होंने टीवी की और से खुद को दूर कर लिया। आज भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में शायद ही किसी को खबर हो। 70 के दशक में नाजनीन अभिनेत्री ने बिकनी पहन लोगों को बनाया था अपना दीवाना।
आपको बता दें कि नाजनीन ने बहुत सारी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। जिसमें वह सफल हुई। नाजनीन को न्यादातर एक्टर-एक्ट्रेस की बहन के रोल ही ऑफर होते थे। यही बात नाजनीन को परेशान कर देती थी।इसीलिए उन्होंने फिल्म ‘चलते चलते'(1976) में नाजनीन के बिकिनी सीन्स ने तहलका मचा दिया था।
इस फिल्म में नाजनीन ने बिकिनी इसलिए पहनी थी क्योंकि वो बताना चाहती थीं कि वो सिर्फ बहन के रोल के लिए नहीं बनी हैं। लेकिन ये फिल्म भी हीरो विशाल आनंद की वजह से हिट हुई. बता दें, उनकी पहली फिल्म थी ‘सा-रे-गा-मा-पा’ 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म को सत्येन बोस ने डायरेक्ट किया था। इसी के साथ उन्होंने दो फिल्म और साइन की थी लेकिन वो कभी बन नहीं पाईं।
नाजनीन की जिंदगी का यह सच शायद ही आपको मालूम होगा कि वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि वह एयर होस्टेस बनना चाहती थी। लेकिन नाजनीन की मां को इस बात से भय था कि नाजनीन के लिए फ्लाइट सेफ नहीं है। इसलिए ही उन्हें फिल्मों में जाना पड़ा और अपना कैरियर बना लिया। क्योंकि उन्हें बहुत सी फिल्मों के ऑफर मिलने लागे। डायरेक्टर्स का कहना था कि नाजनीन जया बच्चन की तरह लगती है। इसलिए उन्हें कुछ फिल्मों में जया की बहन का रोल भी अदा किया ।
‘कोरा कागज'(1974) के बाद डायरेक्टर्स उनके पास सिर्फ बहन के रोल लेकर आने लगे। लेकिन नाजनीन केवल लीड रोल प्ले करना चाहती थीं इसलिए वह कभी बहन के रोल के लिए नहीं मानी थी। नाजनीन ने कुछ ‘B’ ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। इससे उनकी इमेज थोड़ी खराब हो गई थी। नाजनीन का करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने सिर्फ 22 फिल्में ही कीं। ‘चलते-चलते’ उनकी हिट फिल्मों में से एक हैं।


Download Android App
Download iOS App










