सीमा सुरक्षा बल ( BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना जिले में चार विदेशी गोल्डन तीतर जब्त किया।
BSF ने जब्त किए विदेशी गोल्डन तीतर
BSF के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सीमा पार से पक्षियों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर अमुदिया सीमा चौकी के जवान सतर्क थे। साथ ही उन्होंने बताया कि जवानों ने बांग्लादेश की ओर से दो व्यक्तियों को संदिग्ध तरीके से सीमा बाड़ की ओर आते देखा, तो उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों तस्कर अपने साथ लाए प्लास्टिक के बैग छोड़कर भाग गए। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पक्षियों को पाया गया। पक्षियों को अमुदिया सीमा चौकी ले जाया गया। उसके बाद उन्हें बशीरहाट स्थित वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले BSF ने लुप्तप्राय भारतीय स्टार-शेल कछुओं की भारत से बांग्लादेश में हो रही तस्करी को रोका था।पश्चिमी और मध्य चीन में पाए जाने वाले इन पक्षियों को तस्करी कर बांग्लादेश से भारत लाया जा रहा था। अलीपुर के प्राणी उद्यान के अनुसार ये पक्षी भारत या बांग्लादेश में नहीं पाए जाते, लेकिन कुछ लोग इन्हें अपने घरों में पालते हैं। इसीलिए इनकी तस्करी कर इन्हें भारत लाया जाता है। बता दें कि कोलकाता में गोल्डन तीतरों की एक जोड़ी लगभग 40 हजार रुपये में बिकती है। अलीपुर चिड़ियाघर के अनुसार ये पक्षी इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं और जंगल में इनका जीवनकाल 5-6 साल होता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



