Budget 2024: केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में प्रस्तुत करेंगी। वहीं, सरकार ने आज ही मोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा तोहफा दे दिया है। इसके तहत सरकार ने मोबाइल पार्ट्स की इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। मोबाइल पार्टस पर ड्यूटी को 15 फीसद से घटाकर 10 फीसद कर दिया गया है। हालांकि, आम लोगों के लिए बहुत बड़ी खबर है क्योंकि इस इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के बाद देश में मोबाइल निर्माण सस्ता हो जाएगा। इससे लोगों को सस्ते दामों में फोन मिल पाएंगे।
Highlights:
- कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में प्रस्तुत करेंगी
- सरकार ने आज ही मोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा तोहफा दे दिया है।
- मोबाइल पार्टस पर ड्यूटी को 15 फीसद से घटाकर 10 फीसद कर दिया गया
- इस इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के बाद देश में मोबाइल निर्माण सस्ता हो जाएगा
वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
बता दें कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। दरअसल, इस नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि कस्टम एक्ट 1962 के सेक्शन 25 के तहत सरकार ने जनता के हित को देखते हुए ये फैसला लिया है। इसमें लिखा गया है कि कई मोबाइल पार्ट्स पर इंपोर्ट को घटाकर 10 फीसद कर दिया गया है।
इन पार्टस या इनपुट्स के ऊपर कम हुई ड्यूटी
इस फैसले के तहत बता दें कि मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग में काम आने वाले कई पार्टस या इनपुट्स के ऊपर ड्यूटी कम कर दी गई है। वहीं, इससे पहले सेक्शन के तरह उन 12 प्रोडक्ट्स के नाम जानिए जिन पर आयात शुल्क की कटौती की गई है।
इसमें बैटरी कवर, जीएसएम एंटिना/किसी भी टेक्नोलॉजी का एंटिना, फ्रंट कवर, मिडिल कवर, मेन लेंस, सीलिंग गास्केट या पॉलिमर से बने हुए पीपी, बैक कवर, PU केस या सीलिंग गास्केट, पीई, ईपीएस और ईसी जैसे पार्ट्स भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App





