Budget राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में खेल से जुड़ी बातो पर दिया जोर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Budget राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में खेल से जुड़ी बातो पर दिया जोर

देश में खेलों और खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दी जा रही मदद को अभूतपूर्व बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि देश की युवाशक्ति को कौशल और रोजगार से जोड़ने के लिए खेल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और भारत बड़ी खेल शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

  • खेल आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत
  • खेल को व्यवसाय के रूप में चुनने का अवसर
  • खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मदद

अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे

sports

राष्ट्रपति ने संसद के बजट सत्र के प्रथम दिन लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा, ‘‘हम खेल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मदद दी है। आज भारत एक बहुत बड़ी खेल शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

खेल को व्यवसाय के रूप में चुनने का अवसर

sprots

उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के साथ ही आज इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों पर भी जोर दे रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बन चुका है, तथा देश में दर्जनों ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए गए हैं जिससे खेल को व्यवसाय के रूप में चुनने का अवसर युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल उपकरणों से जुड़े उद्योग को भी हर प्रकार की मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बीते 10 वर्षों में भारत ने खेलों से जुड़ी अनेक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं का शानदार आयोजन किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।