बीजेपी के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने संसद में आज पेश किए केंद, सरकार के वार्षिक बजट को निराशाजनक बताया है। नरसिंहपुर जिले में किसानों के आंदोलन के सिलसिले में आए सिन्हा ने कहा कि इस बजट में आकड़ की बाजीगरी अधिक दिखायी दे रही है।
कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र की दृष्टि से बजट पूरी तरह निराशाजनक है। किसानों को भी कोई राहत प्रदान नहीं की गयी है। बेरोजगारी दूर करने के लिए कारगर प्रावधान नहीं किए गए हैं। उन्होंने इस बजट को औपचारिक बजट निरूपित किया। सिन्हा किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए फिर से नरसिंहपुर आए हैं।
उनका कहना है कि नेशनल थर्मल पावर प्लांट (NTPC) के जिले के गाडरवारा के पास स्थापित हो रहे थर्मल पावर प्लांट के प्रभावित किसानों को बीच में नहीं छोड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गिरफ्तार कर जेल में रखने के कारण यह आंदोलन कुछ धीमा जरूर हुआ है, लेकिन इसे बंद नहीं किया जाएगा। इस बीच जिला प्रशासन ने आंदोलन के मद्देनजर आवश्यक उपाय किए हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



