Maharashtra Assembly का बजट सत्र आज से होगा शुरू, 10 मार्च को पेश होगा बजट

Summary :

उपमुख्यमंत्री अजित पवार 2025-26 का बजट 10 मार्च को पेश करेंगे

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह सत्र 26 मार्च को समाप्त होगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार 2025-26 का बजट 10 मार्च को पेश करेंगे। बजट सत्र से पहले एक प्री-सेशन मीटिंग हुई। इसमें विपक्ष का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। इस पर उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि हम विपक्ष के सहयोग के बिना ही सदन को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश करेंगे।

MLC Election: Telangana के Karimnagar और Nalgonda सीट पर मतगणना जारी

बजट सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति गठबंधन को लेकर विपक्ष के अफवाहों पर विराम लगाया था।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ” महायुति सरकार में सब ठीक है और सत्तारूढ़ सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच कोई कोल्ड वार नहीं है। उन्होंने इसे अफवाह करार दिया था। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दावा किया था कि महायुति सहयोगियों के बीच कोई शीत युद्ध नहीं है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने विपक्ष से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और हमें विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिली है। हम विपक्ष से लड़ेंगे, लेकिन मीडिया से नहीं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिंदे सरकार द्वारा पहले लिए गए विभिन्न निर्णयों पर रोक लगाने संबंधी खबरों का भी खंडन किया था। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सत्र के दौरान संतुलित बजट पेश करेगी, जिसमें पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय संकट के बावजूद राज्य सरकार लाडकी बहिण योजना सहित जन कल्याण और विकास योजनाओं को बंद नहीं करेगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.