सरकार अब यात्रियों के लिए दिल्ली से वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरीडोर पर विचार कर रही है जी हाँ , मुंबई-अहमदाबाद के बीच देश के पहले बुलेट ट्रेन कॉरीडोर को मंजूरी देने के बाद केंद्र सरकार अब दिल्ली-वाराणसी के बीच नए कॉरीडोर पर विचार कर रही है ।
आपको बता दे कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है और वाराणसी को धार्मिक नगरी वाला शहर भी कहते है ।
जैसा कि आप सब जानते है कि दिल्ली से वाराणसी की दूरी 720 km है जिसे ट्रेन से पूरा करने में अभी 12 घंटे लगते हैं लेकिन जल्द की जो यात्री 12 घंटे में पहुँचता था वो 2 घंटे 37 मिनट में पहुंच जायेंगे ।
इसलिए 720 km लंबे इस कॉरीडोर में रेल मंत्रालय विशेष रुचि ले रहा है। इस रूट को बाद में कोलकाता तक बढ़ाए जाने की भी योजना है। इस रूट को बाद में कोलकाता तक बढ़ाए जाने की भी योजना है । देश की राजधानी दिल्ली को वाराणसी से बुलेट ट्रेन के जरिए जोड़ने का प्रॉजेक्ट केंद्र सरकार और बीजेपी की प्राथमिकता में है।
जाने , इस परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें : –
> पहले चरण में दिल्ली से वाराणसी 720 km लंबे रूट का निर्माण होगा जिसे पूरा होने में 8 वर्ष लगेंगे. इस प्रोजेक्ट में कम से कम 52,680 करोड़ की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट के पुरे होने के बाद यात्री दिल्ली से वाराणसी का सफर 2 घंटे 37 मिनट में पूरा होगा।
> वही राजधानी दिल्ली से लखनऊ का सफर 1 घंटे 38 मिनट में पूरा कर सकेंगे।
> दूसरा चरण वाराणसी-पटना का होगा। करीब 228 km निर्माण में 2 साल लगेंगे और तकरीबन 22 हजार करोड़ की लागत आएगी। बुलेट ट्रेन इस दूरी को मात्र 54 मिनट में पूरा कर लेगी।
> दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1000 km है जिसे महज 3.30 मिनट में तय किया सकेगा।
> दिल्ली से कोलकाता की दूरी 1474.5 km है, जिसे महज 5 घंटे 30 मिनट में पूरा किया सकेगा।
आपको बता दे की इस हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का किराया 4.5 रुपये प्रति km हो सकता है। यानी दिल्ली से लखनऊ का किराया 1980 रुपये और दिल्ली से वाराणसी का 3240 रुपये और दिल्ली से कोलकाता का किराया 6636 रुपये हो सकता है। इस ट्रेन की स्पीड 250 km प्रति घंटा होगी।


Download Android App
Download iOS App








