ब्राजीविले: अफ्रीकी देश कांगो में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। पिछले वर्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिंसा के बाद यह पहला चुनाव है। मतदान के दौरान हिंसा की घटना की आशंका कम है लेकिन विपक्षी दलों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पहले दौर के मतदान में लगभग 20 लाख मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है। आज के इस चुनाव में 73 वर्षीय राष्ट्रपति की सथारूढ़ कांगोलीज लेबर पार्टी (पीसीटी) ने 151 सीटों के लिए 128 उम्मीदवार खडे किए हैं वहीं अनेक निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। संवैधानिक मतसंग्रह में दो कार्यकाल तक सीमित राष्ट्रपति के कार्यकाल की सीमा को समाप्त करने के बाद सासोउ ज्ञूसो ने मार्च 2016 में दोबारा सथा संभाल ली थी। इस दौरान भारी हिंसा हुई थी। अनेक विपक्षी पार्टियों ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया और चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। दूसरे दौर का मतदान 30 जुलाई को होगा।
कांगो में संसदीय चुनाव, विपक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



