जयपुर : श्रीमती अनिता भदेल जो राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री है आज उन्होने लोगों से वृक्ष लगाने के साथ उनका संरक्षण भी करने का आह्वान किया।
श्रीमती अनिता भदेल ने आज अजमेर में वृक्षारोपण करते हुये कहा कि वृक्षों का प्रकृति में भी बहुत महत्व है। एक वृक्ष लगाने से पूरे पर्यावरण व मनुष्यों को इसका लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाएं ही नहीं उन्हें उगाएं एवं उनकी पूरी देखभाल की जानी चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण शुद्धि के लिए वृक्ष लगाने के लिए संकल्प दिलाया।
उन्होंने बताया कि लाखों वृक्षों को लगाने से बेहतर है कि हम कम वृक्ष लगाएं परन्तु उनकी पूरी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि वृक्ष लगाने के पश्चात उनका भौतिक सत्यापन भी किया जाना चाहिये। मानव जीवन की बिना पेड़ के कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पेड़ लगाने के स्थान पर कम लगाकर उनका उचित संरक्षण किया जाना चाहिये। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।


Download Android App
Download iOS App



