बुंदेलखंड स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में अग्रणी होगा: Dhirendra Krishna Shastri

Summary :

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास, बुंदेलखंड के लिए नई शुरुआत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में अग्रणी होगा।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बीते दिनों बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के लिए यह सबसे बड़ा आयोजन था। बुंदेलखंड की एक नई यात्रा प्रारंभ हो रही है। अब बुंदेलखंड स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में सबसे आगे होगा। हम इसी नई विचारधारा के साथ बुंदेलखंड के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हमारा बुंदेलखंड पिछड़ा न रहे, समृद्ध रहे, खुशहाल रहे, हरा भरा बना रहे, यही हमारा प्रयास है।

बीते दिनों बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए और 251 कन्याओं के विवाह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थीं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शास्त्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के पूरे परिवार एवं सभी सेवादार जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करते रहे, कुछ लोग तन से पहुंच पाए, कुछ लोग केवल मानसिक जुड़े रहे। पूरे देश और विश्व के लोगों ने छठवां बुंदेलखंड महोत्सव 26 फरवरी महाशिवरात्रि को 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव को संपन्न करवाया, सभी का साधुवाद।

सरकार ने पंडित धीरेंद शास्त्री की सुरक्षा को देखते हुए Y category की दी थी सुरक्षा : गृह मंत्री

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का पीएम मोदी के हाथों हुए शिलान्यास की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा तारीफ करने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें साधुवाद, बहुत-बहुत धन्यवाद। कभी भी समय मिलता है तो हमारा संवाद होता रहता है। निश्चित रूप से जो यह कार्य बुंदेलखंड के लिए हो रहा है, यह सभी के हित के लिए है, राष्ट्र के हित के लिए है।

रमजान को लेकर उन्होंने कहा कि अपने-अपने धार्मिक आयोजनों को मनाने की स्वतंत्रता है। भारत 1947 में आजाद हो गया था। यहां पर सबको अपनी धार्मिक गतिविधियों में सम्मिलित होने की, अपने-अपने मजहब, अन्य मजहब जो हैं, उन मजहबों को अपने प्रचार-प्रसार की सबको आजादी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.