Uttar-Pradesh: चंदौली में Nandan Kanan Express की कपलिंग टूटी, यात्रियों में अफरा-तफरी

Summary :

DDU जंक्शन पर नंदन कानन एक्सप्रेस दुर्घटना, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस4 बोगी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के कोच अलग-अलग हो गए।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज की अर्थव्यवस्था में 200 से 300 फीसदी का बूस्ट

इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वे घबराए हुए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। ट्रेन के अंदर यात्री असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची। घटना के समय ट्रेन पहले से ही तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही थी।

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपलिंग टूटने वाली एस4 बोगी को ट्रेन से अलग किया गया और उसमें सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी के बाद दोनों हिस्सों को जोड़कर रात 1 बजे के आसपास ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।

यात्रियों ने इस घटना पर गुस्सा जताया और रेलवे को इसका जिम्मेदार ठहराया। एक यात्री ने कहा कि यदि ट्रेन की गति अधिक होती, तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। उसने भारतीय रेलवे से अपील की कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो।

डीडीयू जंक्शन के स्टेशन मैनेजर, एस.के. सिंह ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या 2 से रवाना किया गया था, लेकिन छह किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि दोनों हिस्सों को एक साथ लाकर ट्रेन की मरम्मत की गई और फिर पूरी ट्रेन को फिर से सही सलामत रवाना किया गया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.