Haryana निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का दावा

Summary :

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का दावा, कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार

हरियाणा निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस को जोरदार झटका लगने वाला है। बताया जा रहा है कि कई कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में हैं और जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इसे लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा है कि चूंकि अभी हरियाणा निकाय की वजह से पार्टी में दूसरे दल के नेताओं को शामिल कराने को लेकर कार्रवाई रोकी गई है। लेकिन, कई सारे कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में हैं। हालांकि, हमारे पास जिनके नाम आए हैं हम लोगों ने उनसे कहा है कि वह हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा के लिए काम करे। निकाय चुनाव के बाद उन्हें भाजपा में शामिल कराया जाएगा।

Haryana Housing Board होगा खत्म, नायब सरकार ने गठित की कमेटी

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के दावे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हासिल होगी। कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं नजर आ रही है। उन्होंने वोटिंग प्रतिशत कम होने को लेकर चिंता भी जाहिर की। बडोली ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व पांच साल में एक बार आता है और मैं समझता हूं कि वोटर को घर से निकलकर अपने वोट का दान कर चाहिए। आपकी विचारधारा ज‍िस पार्टी से मेल खाती है उस पार्टी के प्रत्याशी को वोट करें। लेकिन, चुनाव में वोट जरूर करें।

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना को राजनीतिक पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हम इतना समझते हैं कि वह प्रदेश की व इस देश की बेटी थी। हम लोग उसे न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। वह किस पार्टी से थी यह चर्चा इसके बाद की है। मृतक के परिजनों के साथ हम लोग खड़े हैं। बताते चले कि हिमानी नरवाल हत्याकांड मामले में परिजनों ने मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.