Mahakumbh 2025: प्रयागराज की अर्थव्यवस्था में 200 से 300 फीसदी का बूस्ट

Summary :

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के व्यापारियों को मिला बड़ा मुनाफा

महाकुंभ 2025 के दिव्य और भव्य आयोजन ने जहां एक ओर तीर्थराज प्रयाग का मान बढ़ाया है, तो साथ ही यह आयोजन आने वाले दिनों में प्रयागराज शहर की अर्थव्यवस्था में भी भारी बढ़ोतरी लाएगा। 45 दिनों तक चले महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज शहर में सबसे ज्यादा लाभ होटल, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री, टूर एंड ट्रैवेल तथा खुदरा व्यापारियों को हुआ। लेकिन, महाकुंभ के बाद शहरवासियों की बढ़ी आय रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और लग्जरी आइटम्स के व्यापार को बढ़ावा देगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहरी बाढ़ नियंत्रण की दिशा में उठाया बड़ा कदम

ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि महाकुंभ के आयोजन से बढ़ी आय फ्लो प्रयागराज की इकॉनमी में लगभग 200 से 300 फीसदी का बूस्ट ला सकता है। साथ ही सीएम योगी के विजन के मुताबिक प्रयागराज का आध्यात्मिक टूरिज्म महाकुंभ के बाद सामान्य दिनों में भी बढ़ने की उम्मीद है।

महाकुंभ का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उत्थान के साथ प्रयागराजवासियों के लिए आर्थिक तौर पर भी वरदान साबित हो रहा है। 45 दिनों तक शहर में चले भव्य आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज आए। जिससे तात्कालिक रूप से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री समेत अनाज, सब्जी, गद्दे, बेड, फर्नीचर, टेंट के व्यवसायियों को 30 से 40 गुना मुनाफा हुआ।

इसके साथ ही संगम क्षेत्र में नाव चालकों, ऑटो रिक्शा चालकों, ठेला-खोमचा लगाने वाले और जनरल मर्चेंट के दुकानदारों की भी अच्छी आमदनी हुई है। प्रयागराज व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी शिव शंकर सिंह का कहना है कि शहरवासियों की आय में हुई वृद्धि आने वाले दिनों में शहर की इकॉनमी को 200 से 300 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रदान कर सकती है।

व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि शहरवासियों की महाकुंभ से बढ़ी आय का फ्लो जब स्थानीय बाजार में होगा तो इकॉनमी बूस्ट होगा। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रयागराज में रियल स्टेट बाजार, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और लग्जरी गुड्स के बाजार में वृद्धि देखने को मिलेगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.