केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हवाई सेवा करार (एएसए) में संशोधन के लिए संधि-पत्र पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्विट्जरलैंड संघीय परिषद और भारत सरकार के बीच हवाई सेवा समझौते में संशोधन और स्विट्जरलैंड के साथ राजनयिक टिप्पणियों के आदान-प्रदान के लिए संधि-पत्र पर हस्ताक्षर को मंजूरी प्रदान की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे हवाई सेवा समझौते में संशोधन अनुच्छेद 17 के तहत लागू होगा।
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हवाई सेवा समझौते में संशोधन से नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विकास होगा और इससे बेहतर और निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए उपयुक्त वातावरण बनेगा।
बयान के अनुसार, इससे दोनों देशों के वायुयानों की सुरक्षा व संरक्षा सुनिश्चित होगी और उन्हें व्यावसायिक अवसर मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



