केंद्रीय मंत्रिमंडल की शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई। सरकारी सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी । कैबिनेट की यह बैठक लोकसभा चुनाव की मतगणना होने के एक दिन बाद हुई।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी : भाजपा : नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन : राजग: को जबर्दस्त जीत हासिल हुई है। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में कैबिनेट की सिफारिश मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वर्तमान लोकसभा भंग करने की कार्रवाई करेंगे।
16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। सत्रहवीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नये सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलेंगे और नव निर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



