पूर्व गृह और वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने उन्हें बुधवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। कार्ति चिदंबरम के वकीलों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कार्ति जब लंदन से भारत लौट रहे थे, उस दौरान सीबीआई ने चेन्नई एयरपोर्ट पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
वही, सीबीआई ने कार्ति से पूछताछ भी शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी INX मीडिया केस के मामले में हुई है। आपको बता दें कि कार्ति के खिलाफ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इससे पहले, 19 जनवरी को कार्ति चिदंबरम से ईडी ने करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी ने मई 2017 में कार्ति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बता दें कि कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने कर संबंधी जांच से बचने के लिए पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी आईएनएक्स से कथित तौर पर धन लिया था। वहीं, कार्ति और उनके पिता पी. चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इंकार किया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



