देशव्यापी अभियान के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियारों की तस्करी के नये मामलों के सिलसिले में 19 राज्यों में 110 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार सीबीआई ने 30 नये मामले दर्ज किये हैं।
उन्होंने कहा कि और ब्योरे का इंतजार है क्योंकि छापेमारी अभियान अभी जारी है और दिन में उसका विस्तार किया जा सकता है। बता दें कि सीबीआई एक हफ्ते में यह दूसरी बार सघन अभियान चला रही है। ऐसा ही अभियान मंगलवार को बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ चलाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



