सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी और इसके ठीक एक दिन बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक एसआईटी टीम जांच शुरू करने के लिए मुंबई पहुंच गई। जांच के पहले दिन यानि शुक्रवार को ही सीबीआई की टीम पूरी तरह एक्शन में आ चुकी है। सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस लेकर पहुंची है।
सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) में तीन पुलिस अधिकारी हैं, जिसका (एसपी) नूपुर प्रसाद नेतृत्व कर रही हैं। इस टीम में दिल्ली सीएफएसएल के 12 विशेषज्ञ भी शामिल है। टीम गुरुवार शाम मुंबई पहुंच गई है।
CBI इन पहलुओं को करेगी जांच में शामिल
सूत्र ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी मुंबई पुलिस से मामले से संबन्धित जरूरी दस्तावेज एकत्र करेंगे और इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से मिलेंगे। जांच करने गई टीम सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर जा सकती है, जहां दिवंगत अभिनेता ने 14 जून को फांसी लगा ली थी । साथ ही अधिकारी पूछताछ के लिए अभिनेता की मृत्यु के बाद उनके फ्लैट पर पहुंचने वाले पहले पांच व्यक्तियों को भी बुला सकते हैं।
एजेंसी डॉक्टरों की टीम से भी बात करेगी, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम किया था। सीएफएसएल विशेषज्ञ दिवंगत अभिनेता के फ्लैट की जांच करेंगे और सुशांत की मौत की सीन रिक्रिएट करेंगे। जरूरत पड़ने पर एजेंसी मुंबई पुलिस के डीसीपी से भी बात करेगी। सूत्र ने आगे कहा कि एजेंसी सुशांत, रिया चक्रवर्ती और अन्य के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगेगी।
अधिक जानकारी जुटाने के लिए टीम सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी मिल सकती है। सूत्र ने आगे कहा कि एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मामले का ब्योरा मांगेगी। सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता के पिता के.के सिंह के आधार पर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत के पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैटमेट सैमुअल मिरांडा समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



