पीएनबी घोटाले में सीबीआई आज दाखिल करेगी चार्जशीट

Summary :

NULL

मुंबई :  करीब 13,000 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई आज चार्जशीट दाखिल करेगी। सीबीआई की ओर से इस मामले में दाखिल होने वाली पहली चार्जशीट होगी। इस चार्जशीट में नीरव मोदी के अलावा कई अन्य लोगों के भी नाम शामिल हो सकते हैं।  पीएनबी घोटाले में सीबीआई इलाहाबाद बैंक के सीईओ और एमडी ऊषा अनंतसुब्रमणयन और अन्‍य कई के खि‍लाफ चार्जशीट फाइल करने जा रही है। अनंतसुब्रमणयन वर्ष 2016 में पीएनबी के एमडी थे। उसी दौरान यह घोटाला हुआ था। चार्जशीट में कुछ नए नामों को भी जोड़ा गया है। सूत्रों का कहना है कि‍ इन अधि‍कारि‍यों ने आरबीआई की ओर से 2016 में स्‍वि‍फ्ट कंट्रोल सिस्‍टम के सि‍लसि‍ले में जारी कि‍ए गए सर्कुलर के हि‍साब से काम नहीं कि‍या था। सीबीआई इन सभी से पूछताछ कर चुकी है।

बाद में सीबीआई और डि‍टेल के साथ सपलीमेंटरी चार्जशीट भी फाइल करेगी। आरोप के मुताबि‍क, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पीएनबी के डि‍प्‍टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मि‍लकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की थी। सीबीआई का कहना है कि शेट्टी ने बैंक की ब्रैडी हाउस ब्रांच में तैनाती के दौरान मोदी व चोकसी समूह के लि‍ए फर्जी तरीके से लैटर्स ऑफ अंडरटेकिंग  जारी कि‍ए थे। इस केस में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नीरव मोदी और चोकसी फरार हैं। सभी का नाम चार्जशीट में शामि‍ल है।

इस घोटाले में सीबीआई ने दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की हैं और ज्‍यादातार आरोपि‍यों का नाम दोनों चार्जशीट में है। पहली एफआईआर में मोदी, एमी, नि‍शाल और मोदी के चाचा मेहुल चोकसी सहि‍त अन्‍य का नाम है। दूसरी एफआईआर में चोकसी, गीतांजली जेम्‍स और अन्‍य पर फोकस है।

 

 

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team