CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से डेट को लेकरक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे छात्रों को सिरद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और भरोसेमंद जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। इन आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी सीबीएसई का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप कॉल के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
CBSE 12th Result 2026: कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए?
CBSE बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 को शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। इस साल लगभग 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
Where to Check CBSE 12th Result: कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in/landing/department/cbse.html
How to Check Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको ‘Class 12 Result 2026’ ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, उसमें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।
- आप इस मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंटआउट निकालकर भी रख सकते हैं।
How to Check Result Without Internet: बिना इंटरनेट के कैसे चेक करें?
1. SMS के जरिए
अगर आपका इंटनरेट नहीं चल रहा है, तो छात्र SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें, ‘CBSE 12 Roll Number, School Numbe,r Center Number’, इसे 7738299899 नंबर पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में SMS के जरिए रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
2. कॉल करके
छात्र फोन कॉल करके भी रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर- 24300699 और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए नंबर- 011 24300699 दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




