CBSE Class 12 Result OUT: 12 वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें 82.13% छात्र पास हुए है। परिणाम घोषित होने के साथ ही 1,63,800 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। हर बार की तरह CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है। बता दें कि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% गया है।
यह भी पढ़ें: भूखे-नंगे Pakistan को फिर मिला सहारा! IMF ने दी 1.3 अरब डॉलर की मदद
CBSE Class 12 Result OUT

- CBSE ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर क्लिक करें
- CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें
- आपकी डिस्पले पर मार्कशीट दिख जाएगी
- मार्कशीट को सेव करने के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते है
How To Check CBSE Class 12 Result
- SMS की मदद से भी रिजल्ट देख सकते है
- Message में 12वीं का रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की जानकारी टाइप करें।
- सभी जानकारी के साथ मैसेज को 7738299899 इस नंबर पर भेज दें।
- मोबाइल पर आपका रिजल्ट SMS से मिल जाएगा।
कितना रहा पास प्रतिशत
CBSE 12वीं क्लास में इस बार 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और लगभग 17,68,968 छात्र परीक्षा में बैठे थे। पास प्रतिशत के अनुसार कुल 15,07,109 छात्र पास हुए है। पिछले साल 2025 में पास प्रतिशत 88.39 रहा था लेकिन इस बार यह प्रतिशत घटा है और 2026 में 85.20% रहा है। वहीं 2024 में 87.98 पास प्रतिशत रहा था।
यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव की मौत पर जांच कर रही पुलिस का पहला बयान आया सामने, CCTV और फोन किया जब्त


Download Android App
Download iOS App




