राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों के कारण परीक्षा से वंचित 12वीं के छात्रों के लिए नई डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

Summary :

CBSE Special Exam Date Sheet: नेशनल व इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कारण शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत मुख्य परीक्षाओं से वंचित रहने वाले12वीं के छात्रों के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई डेटशीट तैयार कर ली है। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षा 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। CBSE Special Exam Date Sheet: 11 और 13 अप्रैल को CBSE की ये परीक्षाएं 11 अप्रैल, शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच बायोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स और अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।…

CBSE Special Exam Date Sheet: नेशनल व इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कारण शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत मुख्य परीक्षाओं से वंचित रहने वाले12वीं के छात्रों के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई डेटशीट तैयार कर ली है। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षा 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।

CBSE Special Exam Date Sheet: 11 और 13 अप्रैल को CBSE की ये परीक्षाएं

CBSE Special Exam Date Sheet
CBSE Special Exam Date Sheet (Source: Social Media)

11 अप्रैल, शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच बायोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स और अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 13 अप्रैल को साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CBSE Date Sheet 2026: छात्रों के लिए विशेष परीक्षा

सीबीएसई ने स्कूलों प्रमुखों व प्रिंसिपलों के निर्देश जारी कर कहा कि मुख्य परीक्षाओं से छूट प्राप्त करने वाले छात्रों के संज्ञान में इस जानकारी को लाएं व इस बारे में उन्हें जागरुक करवाएं। बोर्ड ने कहा कि इन छात्रों के लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए जा चुके हैं,ये छात्र जल्द अपने एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड ने छात्रों से अनिवार्य रूप से इन परीक्षाओं में शामिल होने का अनुरोध किया है। बोर्ड ने कहा कि यदि छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए तो उनका रिजल्ट सीबीएसई के नियमों के अनुसार जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मेरठ में जाट संसद की बैठक में 11 प्रस्ताव पारित, सातवें में अंतरजातीय विवाह को रोकने की बात, जानिए और क्या हैं प्रस्ताव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।