सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए विभिन्न आवश्यकताओं के लिए 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए गणित के दो स्तरों (बुनियादी और मानक) की घोषणा करते हुए एक सर्कुलर जारी किया है। इसकी परीक्षा भी दो स्तर पर होगी। वर्तमान स्तर और गणित का पाठ्यक्रम समान रहेगा। यह फैसला दो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इस विषय को लेकर छात्रों के उपर पड़ने वाले बोझ को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने ये बड़ा फैसला लिया है। पहली गणित-मानक, जो मौजूदा सामान्य स्तर की परीक्षा होगी। दूसरी गणित-मूल, जो आसान स्तर की परीक्षा होगी। उसमें कहा गया है कि गणित का मौजूदा स्तर और पाठ्यक्रम समान रहेगा।
सीबीएसई के सर्कुलर में कहा गया है कि राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के अनुरूप, दो स्तर की परीक्षाओं से ना सिर्फ दो अलग-अलग तरह के छात्रों को लाभ होगा बल्कि इससे परीक्षाएं भी अलग होंगे और छात्रों में तनाव का स्तर भी कम होगा। उसमें कहा गया है, ‘‘यह सर्वविदित है कि सबसे मुश्किल विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों में तनाव का स्तर सबसे ज्यादा होता है।’’
सीबीएसई ने किया 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान
उसमें कहा गया है, ‘‘इस महत्वपूर्ण पहलू को ध्यान में रखते हुए और बोर्ड परीक्षाओं के जरिए हुए इसके सत्यापन के बाद बोर्ड ने छात्रों के लिए गणित की परीक्षा दो स्तरों में आयोजित करने का फैसला किया है। यह फैसला मार्च 2020 और उसके बाद समाप्त होने वाले शैक्षणिक सत्रों पर लागू होगा।’’


Download Android App
Download iOS App




