PM Modi की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, पहलगाम हमले पर होगी चर्चा

Summary :

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, सुरक्षा पर चर्चा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से सऊदी अरब दौरे से बुधवार को दिल्ली लौट आए हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज शाम को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होने वाली है।

बता दें कि सीसीएस में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित निर्णय लिए जाते हैं। यह समिति देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करती है और अंतिम फैसला लेने वाली शीर्ष संस्था है। समिति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों जैसे- सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर नीतिगत फैसले लेती है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बैठक में सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं आइए जानते हैं सीसीएस है क्या और इसमें कौन-कौन लोग शामिल होते हैं।

मनोहर लाल खट्टर अरुण-3 जलविद्युत परियोजना का दौरा करने पहुंचे नेपाल

बैठक में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री शामिल होते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव अक्सर सीसीएस बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे स्थायी सदस्य नहीं हैं।

बता दें कि पहलगाम में एक पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी अरब से भारत वापस लौट आए हैं। पीएम मोदी वापस आते ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने विदेश से लौटते ही एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की।

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 पर्यटकों की मौत हो गई है और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए हैं। पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.