भोपाल : केन्द्रीय जलसंसाधन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं के लिये आगामी दो वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 60 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब पानी केनाल से नहीं, पाइप लाइनों द्वारा लाया जायेगा और ड्रिप सिस्टम से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जायेगा, इससे कृषि उत्पादन तीन गुना बढ़ेगा।
केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने यह बात बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहक एवं असंगठित श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। केन्द्रीय मंत्री ने सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के जीवन को सरल और सहज बनाने के लिये किये जा रहे प्रयासों को उनकी संवेदनशीलता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों और श्रमिकों के साथ संकट की हर घड़ी में हमेशा साथ है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



