मध्य रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसैनिक अकादमी (एनए) के परीक्षार्थियों के लिए 23 मार्गों पर चार से छह सितंबर तक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। एक वक्तव्य में मध्य रेलवे ने कहा कि प्रत्येक विशेष ट्रेन दो बार यात्रा करेगी। वक्तव्य के अनुसार सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड विशेष ट्रेन चार यात्राएं करेगी।
विशेष ट्रेनें सोलापुर-मुंबई, पुणे-मुंबई, अहमदनगर-मुंबई, नासिक रोड-मुंबई, भुसावल-मुंबई, मुंबई-सावंतवाड़ी रोड, पुणे-हैदराबाद, कोल्हापुर-नागपुर, पुणे-नागपुर और मुंबई-नागपुर के बीच चलेगी। इसके अलावा नासिक रोड-नागपुर, अमरावती-नागपुर, जलगांव-नागपुर, अकोला-नागपुर, अहमदनगर-नागपुर, पनवेल-नागपुर, बलारशाह-नागपुर, पुणे-अहमदाबाद, मुंबई-मिराज-मडगांव, कोल्हापुर-मडगांव, कोल्हापुर-धारवाड़, पुणे-धारवाड़ और मुंबई-हैदराबाद के बीच विशेष ट्रेन सेवा संचालित होगी।
मध्य रेलवे ने कहा कि विशेष ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी और इसके लिए बुकिंग चार सितंबर को शाम छह बजे से शुरू होगी। कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कराए जा सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन विशेष ट्रेनों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी बरकरार रख कर यात्रा करें।


Download Android App
Download iOS App



