अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आज सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर रिया चक्रवर्ती के घर पर छापामारी के बाद रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई थी। करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। शोविक के साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है।
एनसीबी ने शोविक और मिरांडा को NDPS कानून की धारा 20B, 28, 29 और 27A के तहत गिरफ्तार किया गया है। और कल दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही एनसीबी ने दोनों के परिवारों को गिरफ्तारी की जनकारी दे दी है। बता दें, सुशांत केस में यह पहली गिरफ्तारी है।
बता दें, एनसीबी के गिरफ्त में आए ड्रग्स पैडलर जैद और बासित को साथ बिठाकर शोविक से सवाल-जवाब हुए। साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा पर भी एनसीबी के सवालों की बौछार की। दिनभर की पूछताछ और तमाम सबूतों के आधार पर एनसीबी ने शोविक और मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि एनसीबी रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। वहीं, बताया जा रहा है कि पूछताछ में शोविक ने माना कि उन्होंने अपनी बहन रिया के लिए ड्रग्स की खरीदी की है। हालांकि इससे पहले शोविक का कहना था कि उसने कभी ड्रग्स नहीं खरीदा।
ज्ञात हो कि आज सुबह-सुबह ही एनसीबी की दो टीमों ने रिया के घर छापा मार और एक टीम ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के घर रेड मारी। जहां एनसीबी की टीम ने रिया के घर पर करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन किया और पूछताछ के लिए रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ ले गई थी। वहीं, एक टीम मैनेजर सैमुअल मिरांडा के घर दबिश की थी।


Download Android App
Download iOS App



