Chaibasa Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर

Summary :

Chaibasa Encounter:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गाँव के पास आज सुबह सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ भीषण गोली बारी जारी है। इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही घटनास्थल से एक SLR राइफल भी बरामद की गई है। Chaibasa Encounter: तलाशी अभियान जारी झारखंड पुलिस के आईजी डॉ. माइकल राज ने बताया कि यह मुठभेड़ नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले गोइलकेरा इलाके में हुई है। सूचना मिलने पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया और जैसे…

Chaibasa Encounter:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गाँव के पास आज सुबह सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ भीषण गोली बारी जारी है। इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही घटनास्थल से एक SLR राइफल भी बरामद की गई है।

Chaibasa Encounter: तलाशी अभियान जारी

झारखंड पुलिस के आईजी डॉ. माइकल राज ने बताया कि यह मुठभेड़ नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले गोइलकेरा इलाके में हुई है। सूचना मिलने पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया और जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम सौता के जंगली पहाड़ी इलाके में पहुंची, तभी नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुरक्षा बलों की लगभग एक घंटे तक जवाबी कार्रवाई में कई राउंड गोलीबारी हुई। जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ और एक नक्सली को भी ढेर कर दिया है।

Chaibasa Encounter
Chaibasa Encounter

नक्सल विरोधी अभियान

नक्सलवाद को खत्म करने के लिए और भागने में सफल रहे कई नक्सलवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ सप्ताहों से पुलिस सारंडा क्षेत्र और आसपास के जंगलों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इस दौरान माओवादी बंकरों को ध्वस्त करना, बड़ी मात्रा में IED जब्त करना और हथियार बरामद करके माओवादी प्रभाव को समाप्त किया जा रहा है।

23 नक्सली मारे गए

झारखंड में इस वर्ष कई बार सुरक्षाबलों के साथ मठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अभी तक 23 माओवादी मारे गए हैं। बता दें कि अप्रैल में, बोकारो जिले की लुगु पहाड़ियों में एक बड़े अभियान में शीर्ष नेता प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ माओवादी मारे गए थे।

ALSO READ: सहारा ग्रुप पर ईडी का एक्शन, 9 ठिकानों पर की छापेमारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।